[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर्षिनी कुलहरी ने किया मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एवं उद्योग मेले का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हर्षिनी कुलहरी ने किया मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एवं उद्योग मेले का उद्घाटन

हर्षिनी कुलहरी ने किया मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एवं उद्योग मेले का उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय स्टेशन रोड स्थित परमवीर पीरूसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में गुरुवार से शुरू हुए मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट एवं उद्योग मेले के अंतर्गत समर कार्निवल 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने देवपूजन एवं फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि इस प्रकार के मेले स्वदेशी हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक प्रयास हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश पूजन से हुई। मेले के निदेशक मोहित सैनी, मोहर सिंह सैनी, प्रबंधक कुंदन सिंह शेखावत एवं व्यवस्थापक अरुण सिंह ने मुख्य अतिथि का माला, साफा, दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह ढाका एवं मुकेश सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles