[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी नगर : ABVP कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी पर लगी आग बुझाई, टला बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी नगर : ABVP कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी पर लगी आग बुझाई, टला बड़ा हादसा

गुढ़ागौड़जी नगर : ABVP कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी पर लगी आग बुझाई, टला बड़ा हादसा

गुढ़ागौड़जी : मानवता की सेवा और ‘छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ के संकल्प को साकार करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर साहस और सजगता का परिचय दिया। गुढ़ा गौड़जी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित अरावली की पहाड़ी पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते कार्यकर्ताओं की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

ABVP झुंझुनू के जिला संयोजक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, कार्यकर्ता बिना देरी किए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और साथ ही स्थानीय संसाधनों की मदद से स्वयं आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

कार्यकर्ताओं ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के क्षेत्र में फैलने वाले संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि संकट के समय युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना जिस तरह स्थिति को संभाला, वह बेहद प्रेरणादायक है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि विद्यार्थी परिषद केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भी प्रेरणा देती है। आपदा के समय समाज की रक्षा करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है।

इस सेवा कार्य में ABVP गुढ़ा के नगर मंत्री वीर प्रताप सिंह, यशवीर शेखावत, आशीष गोदारा, दीपेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles