चंवरा के जायरीनों ने चढाई पीर बाबा इनायत शाह रहमतुल्लाह दरगाह शरीफ पर चद्दर
सवामणी प्रसाद का हुआ आयोजन : डीजे के साथ कव्वालियों की धुन पर थिरकते हुए निकला 4 किलोमीटर लंबा ध्वजयात्रा जुलूस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : क्षेत्र के चंवरा, गुड़ा, गुढ़ागौड़जी, किशोरपुरा, पचलंगी, अजीतपुरा, फिराजपुरा के जायरीनों ने कोटपूतली के सुजात नगर में स्थित पीर बाबा इनायत शाह रहमतुल्लाह दरगाह शरीफ की दरगाह पर चद्दर चढ़ाई तथा सवामणी प्रसाद का आयोजन किया। पीर बाबा को दाल बाटी और चूरमा प्रसादी का भोग लगाकर क्षेत्र में अमन चयन की दुआ मांगी। तत्पश्चात उपस्थित जायरीनों को स्वामी प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व डीजे के साथ कव्वालियों की धुन पर थिरकते हुए जियारतो ने 4 किलोमीटर लंबा जुलूस ध्वज यात्रा के साथ निकला।

इस दौरान जाकिर चौहान, असलम चौहान, जगदीश प्रसाद महरानियां, जाकिर शेख, यासीन अली, लोकेश कुमार महरानियां, लीलाराम पचलंगी, सलीम मोहम्मद, अनवर अली सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103619


