8 साल से लंबित मामले पर कलेक्टर सख्त:कहा- 5 साल पुराने केस हर हफ्ते सुनें; फरियादियों को बगल में बिठाकर सुने 70 मामले
8 साल से लंबित मामले पर कलेक्टर सख्त:कहा- 5 साल पुराने केस हर हफ्ते सुनें; फरियादियों को बगल में बिठाकर सुने 70 मामले
सीकर : सीकर में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने फतेहपुर का एक 8 साल से पेंडिंग मामला सुनने के बाद सभी एसडीएम को पुराने मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर मोदी ने कहा कि ये सोचने वाली बात है कि एसडीएम कोर्ट में मामला 7-8 साल तक अटका रहे। 5 साल से ज्यादा पुराने मामलों में हर हफ्ते सुनवाई की जाए, 1 महीने बाद सभी एसडीएम कोर्ट के 5 साल से ज्यादा समय से पेंडिंग मामलों की रिव्यू रिपोर्ट ली जाएगी।
जिला स्तरीय जन अभाव-अभियोग निराकरण समिति की जनसुनवाई गुरूवार को हुई। सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सभी फरियादियों को बगल में कुर्सी पर बैठाकर उनके प्रकरण सुने। सभी मामलों की सुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। सीकर की जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 70 प्रकरण आए।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में राजस्व विभाग के 23, नगर परिषद/नगरपालिकाओं के 12, बिजली विभाग के 2, शिक्षा विभाग के 3, जलदाय विभाग के 5, PWD के 3, भूमि रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के 3, रसद विभाग के 2, पंचायती राज/ग्रामीण विकास के 9, खनन विभाग के 2 और RSRDC के 1 मामले पर जिला कलेक्टर ने सुनवाई की।
सीकर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित आईटी केंद्र में जिलास्तरीय जनसुनवाई के दौरान परिवादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े रहे। इस दौरान कलेक्टर मोदी ने अतिक्रमण हटाने, बारिश के पानी की निकासी, खेतों के सीमा संबंधी विवाद, आम रास्ते चौड़े करने, सड़क निर्माण, अधिकारियों को पाबंद करने, पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति सुचारू करने, फसली ऋण माफी करने, आवासीय पट्टा जारी करने आदि मामलों की सुनवाई की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204919


