पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे नालपुर:दिवंगत राजाराम जाट के परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे नालपुर:दिवंगत राजाराम जाट के परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं
खेतड़ी : भारत के 14वें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड स्थित नालपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रामोतार जाट के भाई स्वर्गीय राजाराम जाट के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
धनखड़ ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि यह किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे समय में समाज को एकजुट होकर परिवार का संबल बनना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राजाराम जाट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरा वातावरण शोकमय था।
पूर्व उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर गांव में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे।
ग्रामीणों ने पूर्व उपराष्ट्रपति के इस संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर रहते हुए भी उनका गांव आकर दुख की घड़ी में शामिल होना उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाता है। जगदीप धनखड़ कुछ समय तक गांव में रुके और उसके बाद अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2102545


