ओवरटेक के चक्कर में कार दुकान से टकराई:बाइक सामने आने से बिगड़ा बैलेंस; युवती समेत 2 घायल
ओवरटेक के चक्कर में कार दुकान से टकराई:बाइक सामने आने से बिगड़ा बैलेंस; युवती समेत 2 घायल
सीकर : जयपुर-झुंझुनूं बाईपास पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुकान के चबूतरे से भिड़ गई। कार ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान अचानक सामने से बाइक आ गई और बैलेंस बिगड़ गया। कार सवार युवती सहित 2 लोग घायल हो गए। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके का है।

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि कार चला रहा संदीप अपनी बहन के साथ गोकुलपुरा से बगिया होटल की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह किसी गाड़ी को ओवरटेक करने वाला था। लेकिन बाइक आगे आ गई।
बाइक वाले को बचाने के चक्कर में गाड़ी को साइड में टर्न किया और बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद सड़क किनारे नीचे उतरकर दुकान के चबूतरे से कार भिड़ गई।
कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार ने पैदल चल रहे एक आदमी को भी टक्कर मार दी। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और कार को थाने लेकर आए। वहीं घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102784
