सीकर पुलिस लाइन में 113 पुलिसकर्मियों का सम्मान:रस्साकस्सी में की जोर आजमाइश; SP नूनावत ने ली सलामी
सीकर पुलिस लाइन में 113 पुलिसकर्मियों का सम्मान:रस्साकस्सी में की जोर आजमाइश; SP नूनावत ने ली सलामी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस स्थापना दिवस मनाया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने परेड की। वहीं SP प्रवीण नायक नूनावत ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों ने रस्सीकशी में जोर आजमाइश की।
SP प्रवीण नायक नूनावत ने पिछले साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिस कर्मचारियों को सर्वोत्तम, 36 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम और 53 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ब्लड डोनेशन कैंप भी हुआ आयोजित
SP प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- सम्मान समारोह के बाद खेलकूद प्रतियोगिता और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। वहीं शाम को सांस्कृतिक आयोजन होगा। इसमें पुलिस विभाग के कार्मिक और अधिकारी शामिल होंगे। SP प्रवीण नायक नूनावत ने कहा- सभी पुलिसकर्मी रोजाना बहुत हार्ड ड्यूटी करते हैं। पुलिसकर्मी 365 दिन आमजन की सुरक्षा में लगे रहते हैं। पब्लिक की छुट्टियों में भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगे रहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102784
