7 साल की भतीजी से रेप के दोषी को सजा:पीड़ित बच्ची बयानों में आरोपी को कहती रही चाचा, 20 साल का कठोर कारावास
7 साल की भतीजी से रेप के दोषी को सजा:पीड़ित बच्ची बयानों में आरोपी को कहती रही चाचा, 20 साल का कठोर कारावास
सीकर : सीकर की पॉक्सो कोर्ट 1 ने 7 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी 17 साल के चाचा को 20 साल के करोठ कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मासूम बच्ची ने अपने बयानों में आरोपी को ‘चाचा’ बताया, जिसने घर के बाहर खेलते वक्त उसे पैसे का लालच देकर अपने घर बुलाया और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया।
मामले में कोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए कड़ी टिप्पणी भी की। कोर्ट ने कहा कि यह घटना चाचा-भतीजी के रिश्ते को कलंकित करने वाली है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट 1 के जज विक्रम चौधरी ने गुरुवार को सुनाया। लोक अभियोजक भवानीसिंह जेरठी ने बताया कि घटना 26 मार्च 2023 को सीकर के ग्रामीण एरिया की थी। जहां 7 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। मासूम बच्ची के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। मां और दादी भी घर पर नहीं थी।
10 रुपए का लालच देकर आरोपी चाचा ने बुलाया अपने घर
जेरठी ने बताया कि इसी का फायदा उठाकर नाबालिग आरोपी 10 रुपए का लालच देकर मासूम बच्ची को अपने साथ घर पर ले गया। जहां पर उसने मासूम बच्ची के साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को उसके घर पर भेज दिया।
घटना के बाद मासूम बच्ची डरी और सहमी हुई थी। जिसने दबी आवाज में अपने घरवालों को यह पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद 27 मार्च को मासूम बच्ची ने अपने पिता के साथ जाकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में चालान पेश किया।
आरोपी को 20 साल की कैद और 10 हजार का लगाया जुर्माना
कोर्ट में अभियोजन चलने के दौरान 17 गवाह और 23 डॉक्यूमेंट्स पेश किए गए। जिसके आधार पर अब कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़ित बच्ची को पीड़ित प्रतिकर स्कीम से 5 लाख रुपए दिलवाने की अनुशंसा की है।
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अपने संपूर्ण बयानों के दौरान पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को चाचा कहकर पुकारती रही। पीड़िता इतनी कोमल है कि अपने साथ रेप के आरोपी को चाचा कहकर संबोधित करती है। लेकिन रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया, यह घटना चाचा-भतीजी के रिश्ते को कलंकित करने वाली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102784
