डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मान्दरी में भव्य समारोह, भीम समता यात्रा निकाली गई
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मान्दरी में भव्य समारोह, भीम समता यात्रा निकाली गई
खेतड़ी : भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती ग्राम मान्दरी स्थित अंबेडकर भवन में अंबेडकर नवयुवक मंडल संस्था मान्दरी एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी झुंझुनूं के अध्यक्ष के.के. खींची उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष देकराज (सेवानिवृत्त थानेदार, गोठड़ा), हजारीलाल (RTI), विकास सरपंच ढाणा, ओमप्रकाश जेवरिया, अजनी हवलदार, शेरसिंह कृष्णिया (सरपंच प्रतिनिधि) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा भागराम मेघवाल, साधुराम गुर्जर (पूर्व सरपंच), गुगनराम मेघवाल, मेघवाल समाज चेतना संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तोसा, बीएसपी जिलाध्यक्ष मेजर भूपेंद्र, प्रवीण जांगिड़, डॉ. कृष्ण गोठवाल, सीताराम त्यागी, मुकेश बनेटीवाल, श्रीराम चौधरी, दलीप मीणा, सुखवीर मेघवाल, जगमाल जेवरिया, बहादुर योगी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मान्दरी की सरपंच किताब देवी कृष्णिया ने की। समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति ने भाग लिया। महिला वर्ग में किताब देवी, बबीता देवी, संतोष देवी, कमला देवी, सावित्री देवी, महादी देवी, सर्मिला, कौशल्या, लाली मीणा, परमेश्वरी मीणा, लीलावती जांगिड़, सुमन, अन्नू, ज्योति, राजबाला, नीलम, रेखा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में भीम समता यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संस्था अध्यक्ष रमेश मेघवाल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2099964


