[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संकल्प दिवस के पोस्टर का विमोचन, 22 अप्रैल को मनाया जाएगा राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संकल्प दिवस के पोस्टर का विमोचन, 22 अप्रैल को मनाया जाएगा राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिवस

संकल्प दिवस के पोस्टर का विमोचन, 22 अप्रैल को मनाया जाएगा राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिवस

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के निवास पर 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले संकल्प दिवस के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विधायक हरलाल साहरण तथा भाजपा महामंत्री पराक्रम राठौड़ उपस्थित रहे।

पराक्रम राठौड़ ने बताया कि राजेंद्र सिंह राठौड़ का जन्मदिवस 22 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि चूरू के विकास और संघर्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। राठौड़ ने हमेशा जनहित में कार्य करते हुए लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।

घर-घर जाकर दिया जाएगा निमंत्रण
विधायक हरलाल साहरण ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लें।

मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रमजान जोइया, असगर अली जोइया, अजीज खान, इरशाद भाटी, शरीफ सोलंकी, इस्लाम सोलंकी, अमीन खान, सोयब कुरैशी, मुस्ताक लुहार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles