[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर वर्चुअल संवाद आयोजित, मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया सीधा संवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर वर्चुअल संवाद आयोजित, मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया सीधा संवाद

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर वर्चुअल संवाद आयोजित, मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया सीधा संवाद

झुंझुनूं : श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन लाल शर्मा ने प्रदेशभर की छात्राओं एवं महिला कार्मिकों से सीधा संवाद किया।

संवाद कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं, महिला कार्मिकों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्चुअल माध्यम से छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के अनुभवों को लाइव सुना।

मुख्यमंत्री द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं उनके उत्तरों के माध्यम से शिक्षा, राजनीति, सामाजिक व्यवस्था एवं महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ।

प्राचार्य ने किया प्रेरित
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles