[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में कृषि विस्तार कार्यालय भवन का शिलान्यास:विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया भूमि पूजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में कृषि विस्तार कार्यालय भवन का शिलान्यास:विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया भूमि पूजन

नवलगढ़ में कृषि विस्तार कार्यालय भवन का शिलान्यास:विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया भूमि पूजन

नवलगढ़ : नवलगढ़ में कार्यालय सहायक निदेशक कृषि विस्तार के नए भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक विक्रम सिंह जाखल ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर कृषि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें अतिरिक्त निदेशक हरिश मेहरा, संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंह लाम्बा, उपनिदेशक विजयपाल कस्वां, सहायक निदेशक सविता और सहायक निदेशक संध्या ढाका शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत भूमि पूजन से हुई, जिसे विधायक जाखल ने कराया। कृषि अधिकारी सुभाष चंद सीगड़ ने पिछले दो सालों में किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी दी।

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और किए गए कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान कार्यालय में सहायक कृषि अधिकारी, गोठड़ा के पदस्थापन और भूमि आवंटन से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles