रतनगढ़ स्टेशन रोड पर मृत मिला व्यक्ति:पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी
रतनगढ़ स्टेशन रोड पर मृत मिला व्यक्ति:पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजनों को सूचना दी
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ के स्टेशन रोड पर बुधवार को एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रतनगढ़ थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि स्टेशन रोड पर एक दुकान के आगे पट्टियों के ढांचे के नीचे एक व्यक्ति सो रहा है। जब आसपास के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, तो उसमें कोई हलचल नहीं हुई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास मिले वोटर आईडी कार्ड से उसकी पहचान अलवर के बहरोड़ क्षेत्र के माजरी कला निवासी ललित शर्मा (लगभग 45 साल) के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को गवर्नमेंट जालान अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2100871


