सरदारशहर में ऑटो संचालकों ने सौंपा ज्ञापन:एलपीजी की नियमित आपूर्ति की मांग, कालाबाजारी का आरोप
सरदारशहर में ऑटो संचालकों ने सौंपा ज्ञापन:एलपीजी की नियमित आपूर्ति की मांग, कालाबाजारी का आरोप
सरदारशहर : सरदारशहर में एलपीजी गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण ऑटो चालकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या को लेकर चूरू जिला ऑटो चालक संघ, शाखा सरदारशहर ने उपखंड अधिकारी राजकुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
ऑटो संचालकों ने सौंपा ज्ञापन
संघ ने ज्ञापन में बताया-शहर में बड़ी संख्या में ऑटो एलपीजी गैस से संचालित होते हैं। गैस की नियमित उपलब्धता न होने के कारण कई ऑटो घरों में खड़े हैं, जिससे चालक बेरोजगार हो रहे हैं।
कालाबजारी का लगाया आरोप
चालक संघ ने आरोप लगाया है कि गैस डीलर नियमानुसार आपूर्ति नहीं कर रहे हैं और गैस की कालाबाजारी की जा रही है। इसके चलते चालकों को दोगुनी कीमत पर गैस खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
ऑटो चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि एलपीजी गैस की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे अपने ऑटो का संचालन कर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर सकें।
किश्तों को लेकर हो रहे परेशान
इसके अतिरिक्त, चालकों ने बताया कि ऑटो का संचालन बंद होने के बावजूद फाइनेंस कंपनियां किस्तों के भुगतान के लिए दबाव बना रही हैं और वाहन जब्त करने की धमकी दे रही हैं। संघ ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गैस आपूर्ति सामान्य होने तक फाइनेंस कंपनियों को किस्तों और जुर्माने में राहत देने के निर्देश दिए जाएं। चालक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2100870


