अंबेडकर जयंती पर श्रीमाधोपुर में निकली रैली:शहर में गूंजे ‘जय भीम’ के नारे, युवाओं ने डीजे पर किया नृत्य
अंबेडकर जयंती पर श्रीमाधोपुर में निकली रैली:शहर में गूंजे 'जय भीम' के नारे, युवाओं ने डीजे पर किया नृत्य
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली इंदिरा विश्राम गृह से शुरू होकर चौपड़ बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सुबह 11:30 बजे शुरू हुई यह पैदल और बाइक रैली मीणा चौक, स्टेशन रोड, खटोड़ा बाजार, राजपथ, उपखंड कार्यालय और रींगस बाजार से होती हुई निकली। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बना रहा और जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
डीजे पर थिरके युवा, गूंजे ‘जय भीम’ के नारे
रैली के दौरान डीजे पर बाबा साहेब के जीवन और विचारों से जुड़े गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। ‘जय भीम’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी जोशपूर्ण बन गया।

अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि के साथ समापन
रैली का समापन अंबेडकर पार्क में किया गया, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समानता व न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विद्यालय में ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाई जयंती
इसी क्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (एबीआरएसएम) विद्यालय शिक्षा खंड श्रीमाधोपुर द्वारा जयंती को ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह कविया ने बाबा साहेब के जीवन और उनके सामाजिक, चारित्रिक एवं आर्थिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
भवानी शंकर शर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली पर अपने विचार रखे, जबकि गोकुल जांगिड़ ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देशराज, मुकेश फुलवारी, रणवीर सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096482


