नेछवा में अंबेडकर जयंती मनाई गई:एसडीएम ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया
नेछवा में अंबेडकर जयंती मनाई गई:एसडीएम ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया
नेछवा : नेछवा कस्बे के अटल सेवा केंद्र सभागार में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम के दौरान सभागार ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत ने की। तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर और सरपंच/प्रशासक सरिता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, के.बी. मोर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू ढाका और जिला कांग्रेस कमेटी सीकर (अनुसूचित जाति विभाग) के हजारी मल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय में उनके योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आमजन को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपखंड अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराकर शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096469


