[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदामाण्डी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

उदामाण्डी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

उदामाण्डी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधू दहिया 

बुहाना : बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उदामाण्डी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस दौरान समाज के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राशन डीलर भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के घसेड़ा मंडल अध्यक्ष रविकांत यादव एवं दारासिंह कलवा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगनराम गोठवाल ने की। अतिथियों ने भूपेंद्र सिंह द्वारा मेधावी बच्चों को शाल, श्रीफल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।समारोह के दौरान बच्चों एवं अतिथियों के लिए भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

आयोजक मंडल में योगेश गोठवाल पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, राशन डीलर अमित कुमार, सहायक उप निरीक्षक, राजवीर सिंह, समाजसेवी कपूर सिंह गोठवाल, थावरमल सेठ, नवरंग लाल, मास्टर बिल्लू सिंह, मास्टर, रामानंद भूरिया, दयानंद नेताजी, सुभाष चंद मौजूद रहे। रविकांत यादव ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने समाज को एकजुट रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker