स्कूल,कॉलेज और अस्पतालों में दी जाएगी फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग:आग पर काबू पाने के लिए लाइव डेमो दिखाया; लोगों को ट्रेनिंग भी दी
स्कूल,कॉलेज और अस्पतालों में दी जाएगी फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग:आग पर काबू पाने के लिए लाइव डेमो दिखाया; लोगों को ट्रेनिंग भी दीझुंझुनूं नगर परिषद की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया। नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल तक पूरे जिले में जागरूकता प्रोग्राम होंगे। जिले के प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच होगी। आम नागरिकों को फायर ब्रिगेड के आपातकालीन नंबरों और बचाव की सावधानियों के पम्फलेट्स बांटे जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि यह दिन उन 66 बहादुर अग्निशामकों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट के दौरान आग बुझाते समय अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। नगर परिषद के अग्निशमन दस्ते ने लाइव डेमो (मॉक ड्रिल) के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया। नगर परिषद के अग्निशमन दस्ते ने लाइव डेमो (मॉक ड्रिल) के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया। जब सिलेंडर और पेट्रोल में लगी आग को मिनटों में बुझाया नगर परिषद के अग्निशमन ने लाइव डेमो भी दिया। घरेलू गैस सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप में आग लगने पर गीले कपड़े या बाल्टी के प्रयोग से ऑक्सीजन काटकर आग बुझाने का तरीका दिखाया गया। डीजल और पेट्रोल जैसी चुनौतीपूर्ण आग पर फोम और वैज्ञानिक पद्धति से काबू पाने का प्रदर्शन किया गया। आग लगने पर भगदड़ मचाने के बजाय धैर्य के साथ निकास (Exit) मार्ग का उपयोग करने और फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। ये रहे मौजूद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, अग्निशमन अधिकारी बुलकेश भाम्बू, और सहायक अभियंता प्रेम बिहारी माथुर सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी व नगर परिषद के कार्मिक उपस्थित थे।
झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया। नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल तक पूरे जिले में जागरूकता प्रोग्राम होंगे।
जिले के प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच होगी। आम नागरिकों को फायर ब्रिगेड के आपातकालीन नंबरों और बचाव की सावधानियों के पम्फलेट्स बांटे जाएंगे।
कलेक्टर ने बताया कि यह दिन उन 66 बहादुर अग्निशामकों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट के दौरान आग बुझाते समय अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।

जब सिलेंडर और पेट्रोल में लगी आग को मिनटों में बुझाया
नगर परिषद के अग्निशमन ने लाइव डेमो भी दिया। घरेलू गैस सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप में आग लगने पर गीले कपड़े या बाल्टी के प्रयोग से ऑक्सीजन काटकर आग बुझाने का तरीका दिखाया गया।
डीजल और पेट्रोल जैसी चुनौतीपूर्ण आग पर फोम और वैज्ञानिक पद्धति से काबू पाने का प्रदर्शन किया गया।
आग लगने पर भगदड़ मचाने के बजाय धैर्य के साथ निकास (Exit) मार्ग का उपयोग करने और फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
ये रहे मौजूद
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, अग्निशमन अधिकारी बुलकेश भाम्बू, और सहायक अभियंता प्रेम बिहारी माथुर सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी व नगर परिषद के कार्मिक उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096428


