नवलगढ़ में अंबेडकर जयंती पर महारैली निकाली:नीले रंग में रंगा शहर, रामदेवरा चौक पर ‘जय भीम’ के नारे गूंजे
नवलगढ़ में अंबेडकर जयंती पर महारैली निकाली:नीले रंग में रंगा शहर, रामदेवरा चौक पर 'जय भीम' के नारे गूंजे
नवलगढ़ : मंगलवार को नवलगढ़ में आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशाल महारैली निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा और नीले रंग में रंगा नजर आया।
रैली रामदेवरा चौक से शुरू हुई, जिसमें नीले झंडे और तिरंगे लहराए जा रहे थे। यह नानसा गेट, नाहरसिंह पार्क, मिन्तर चौक, चूणा चौक और बिरोल रोड से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। प्रतिभागी डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे और कई लोग नीले साफे पहने हुए थे।
इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहेब को याद किया और उनके समरसता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान कई झांकियां भी सजाई गई थीं। विभिन्न स्थानों पर रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
ये रहे मौजूद
इस महारैली में निवर्तमान प्रधान दिनेश सुंडा, बीजेपी नेता रवि सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, समाजसेवी कैलाश चोटिया, गुलाम नबी आजाद, राजेश कटेवा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, अदनान खत्री, सुभीता सीगड़, अनोखा सैनी, सुभाष बुनकर, भोलाराम जाग्रत, महावीरप्रसाद नागौरा, राकेश दायमा, नरेंद्र दायमा, खालिक लंगा, अनिल पारीक, धर्मेंद्र पारीक, महेंद्र जैन, सुनील खटीक, कृष्ण कुमार दायमा, कमलकिशोर पंवार, रामावतार सबलानिया, दीपचंद पंवार, बीजेपी नगरमंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, सुनील सामरा, एडवोकेट जगदीश वर्मा, आरीफ चौहान, दीपक सर्राफ और अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096561


