[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती:प्रतिभावान बच्चों और समाज में योगदान देने वाले युवाओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बलौदा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती:प्रतिभावान बच्चों और समाज में योगदान देने वाले युवाओं को किया सम्मानित

बलौदा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती:प्रतिभावान बच्चों और समाज में योगदान देने वाले युवाओं को किया सम्मानित

बलौदा : बलौदा में अंबेडकर जागृति मंच ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों और समाज में शानदार योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेतराम मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में सज्जन सोनी (सरपंच प्रतिनिधि), छोटूराम (पूर्व सरपंच), दिलीप सिंह शेखावत, नरेश अहलावत, मुकेश शर्मा (सोसायटी अध्यक्ष), संजय योगी (पीसीसी ब्लॉक अध्यक्ष), सुल्तान मेघवाल और उमेद सिंह चौहान (प्रिंसिपल) शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और केक काटकर किया गया। इस दौरान प्रतिभावान बच्चों और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सागरमल मिस्त्री, राजेंद्र बरवड़, धर्मपाल मिस्त्री, मोहनलाल मिस्त्री, जयसिंह ठोठी, बुधराम उरीका, मदनलाल कुलोठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

योगाचार्य राकेश प्रजापत की टीम ने योग प्रदर्शन किया, जबकि बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटूराम (पूर्व सरपंच), पवन कुमार (लेक्चरर), दिनेश कुमार (टीचर), दिलीप सिंह शेखावत, सबीर बरवड़ ठोठी और मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कमेटी के घीला बरवड़ और युवराज बरवड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मास्टर संदीप बरवड़ ने किया। समापन अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बच्चों के लिए लाइब्रेरी संचालित करने, समाज को आडंबरों से दूर रखते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने और कुप्रथाओं को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles