[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में ज्योतिबा फुले व अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर:70 यूनिट रक्त एकत्रित, सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में ज्योतिबा फुले व अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर:70 यूनिट रक्त एकत्रित, सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

चिराना में ज्योतिबा फुले व अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर:70 यूनिट रक्त एकत्रित, सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

चिराना : चिराना कस्बे में महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मांगीलाल जी की धर्मशाला में महावीर इंटरनेशनल वीर बहुजन सेवा केंद्र चिराना के तत्वावधान में हुए इस शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल थे। झुंझुनूं के सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने भी शिविर में शिरकत की। आयोजक चांदोलिया परिवार ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और आयोजकों को धन्यवाद दिया।

रक्तदान शिविर में गुरुकृपा ब्लड बैंक और एस.के. हॉस्पिटल की ब्लड यूनिट टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। चांदोलिया परिवार ने शिविर में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी को पौधा लगा गमला भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापक संतोष कुमावत और रामावतार कल्याण ने किया। इस अवसर पर महंत योगी दास महाराज (गोल्याना गौशाला), प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राजेंद्र कुमावत, प्रभाती लाल सैनी, लोहार्गल प्रशासक जगमोहन सिंह शेखावत, रामदेव जांगिड़, बिरजू राम कुमावत, अनिल बारी, वीरेंद्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह तंवर, जॉन चेयरमैन वीर डॉ. सत्य नारायण शुक्ला, जॉन सेक्रेटरी सुमेर सिंह कर्णावत, सुशील कुमार अग्रवाल, बाबूलाल सैनी, रामलाल कुमावत, बसेसर छिनवाल, रामावतार सिहोत्रा, रिछपाल सैनी, मनोहर लाल जांगिड़, ओमप्रकाश चांदोलिया, प्रभु दयाल चांदोलिया, परसाराम, श्रवण चंदेल, रणजीत सिहोत्रा, मनोज कल्याण, छोटेलाल माहिच, चेतन कुमावत, राकेश कुमावत, सुशील कुमावत, राहुल कल्याण, रवि सैनी सहित कई गौ रक्षक दल के सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin