गांगियासर में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति की बैठक, स्मार्ट मीटर का विरोध
गांगियासर में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति की बैठक, स्मार्ट मीटर का विरोध
झुंझुनूं : गांगियासर गांव में सोमवार को मदीना मस्जिद के पास बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुस्ताक खान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए महिपाल पूनिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना आम उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो गांव-गांव में विरोध होगा।
अध्यक्षता कर रहे मुस्ताक खान ने कहा कि गांगियासर का कोई भी बिजली उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को स्वीकार नहीं करेगा और किसी भी प्रकार की “लूट” का शिकार नहीं बनेगा।
बैठक में प्रमोद स्वामी, मोहिद्दीन खान, डीवाईएफआई नेता जुनैद कुरैशी, रिजवान खान, हुसैन खान, इस्माइल, इब्राहीम खान, शौकत खान, फरियाद अली, बिलाल, शमशेर खान, जाफर खान, महबूब खान, असगर खान, एजाज नबी सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और किसी भी कीमत पर इन्हें गांव में नहीं लगने दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2095186


