[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंजुमन क्रिकेट टीम का मिलन समारोह समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

अंजुमन क्रिकेट टीम का मिलन समारोह समापन

आपसी सौहार्द का प्रतीक बना खिलाड़ीयों का सम्मेलन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : स्थानीय ACC अंजुमन क्रिकेट क्लब लाडनूं एंव LCC लाडनूं किक्रेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के सरकारी स्टेडियम में किक्रेट मैच खेला जिसमें विजेता और उपविजेता टीम का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत और सम्मान किया गया व अरोडा भवन में दो दिवसीय अंजुमन मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार से शुरू हुए खिलाड़ीयों के इस सम्मेलन का रविवार को भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। इस आयोजन को लेकर शहर एंव दुर दराज के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम के संरक्षक मो. उमर बड़गुजर एवं टीम कप्तान अब्दुल हमीद मुगल ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य अंजुमन क्रिकेट क्लब से जुड़े खिलाड़ियों और सदस्यों के योगदान को सम्मानित करना तथा आपसी भाईचारे और खेल भावना को मजबूत करना है। इस तरह का आयोजन पीछले 44 वर्षों से क्षेत्र में लगातार जारी है। समारोह के दौरान क्लब के उन सभी सदस्यों को, जिन्होंने वर्षों तक क्रिकेट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया उन सभी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों के समर्पण, खेल के प्रति जुनून के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। दो दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न खेल गतिविधियों, सम्मान समारोह और आपसी संवाद के विशेष सत्र आयोजित किए गए। एलसीसी टीम कप्तान अशोक बेद ने बताया कि यह आयोजन पुराने और नए खिलाड़ियों के बीच अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना जिसमें शामिल होकर सभी ने अपना बचपन फिर से जीने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो के तौर पर मौलाना सैयद मोहम्मद मदनी, समाजसेवी हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, मेड़तिया सिलावट समाज अध्यक्ष जान मोहम्मद बल्खी, सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी, अयूब खान मोयल, विमल कठोतिया, पारस नाहटा, सुमित जांगिड़, विजय बैद, रफीक भाटी, संजय पांडे, शबीर खान लाडवान, यूसुफ भाटी, प्रवीण कुमार शर्मा, सहित देश भर से अंजुमन क्लब से जुड़े खिलाड़ी और खेल प्रेमी शामिल रहे।

Related Articles