जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान शिविर तथा चूरू जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 अप्रैल को
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान शिविर तथा चूरू जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 अप्रैल को
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में गुरुवार, 16 अप्रैल को सवेरे 11 बजे पुराने कलक्ट्रेट परिसर स्थित जन सेवा केन्द्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर जिलेभर से आए परिवादियों के अभाव – अभियोग सुनेंगे। इसी क्रम में 16 अप्रैल को सवेरे 10.30 बजे पुराने कलक्ट्रेट परिसर स्थित जन सेवा केन्द्र में चूरू जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी। बैठक को लेकर संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2095180


