चूरू में व्यापारी की सराहनीय पहल: 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
वोल्टास ब्रांड स्टोर पर 35 प्रतिभाओं को दिया गया उपहार व मोमेंटो
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी आसिफ खान द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए अनूठी पहल की गई। Voltas ब्रांड स्टोर की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील कर 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 35 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें चयनित प्रतिभाओं को उपहार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में एक व्यापारी द्वारा की गई इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्माइल खान कायमखानी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया तथा अपने जीवन के अनुभव साझा कर बच्चों को प्रेरित किया।
अंत में आसिफ खान एवं उनकी टीम ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए अल्पाहार की व्यवस्था की। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093878


