[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलवीर सिंह नेहरा बने झुंझार सिंह संस्थान के सचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बलवीर सिंह नेहरा बने झुंझार सिंह संस्थान के सचिव

कहा, संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, युवतियों के लिए हाईटेक लाइब्रेरी भी शुरू

झुंझुनूं : जिले के प्रतिष्ठित झुंझार सिंह संस्थान के सचिव पद पर समाजसेवी व शिक्षाविद बलवीर सिंह नेहरा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। यह निर्णय सोमवार सुबह आयोजित कार्यकारिणी बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष सुरेश कुमार जाखड़ ने की।

बताया गया कि अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार जाखड़ के चयन के बाद सचिव पद रिक्त हो गया था, जिसे अब बलवीर सिंह नेहरा को सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों ने नेहरा को इस पद के लिए सबसे उपयुक्त बताते हुए उनके लंबे सामाजिक अनुभव और संस्थान से जुड़ाव को प्रमुख कारण बताया।

बलवीर सिंह नेहरा ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी टीम के साथ मिलकर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से ही किसी संस्था की प्रगति संभव है और उनका लक्ष्य झुंझार सिंह संस्थान को क्षेत्र में एक मॉडल संस्था बनाना है।

संस्थान में हाल ही में युवतियों के लिए एक आधुनिक हाईटेक लाइब्रेरी भी शुरू की गई है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह लाइब्रेरी ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ आधार पर संचालित की जा रही है।

नेहरा ने बताया कि भविष्य में सरकार और समाज के सहयोग से संस्थान में और भी नई गतिविधियां शुरू की जाएंगी। साथ ही झुंझुनूं स्थित नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

इस मौके पर संस्थान के कोषाध्यक्ष महेंद्र चौधरी, शीशराम नेहरा, दलीप सिंह नेहरा, मुकेश एस. मूंड, प्रेम कस्वां, रामनिवास कोलसिया, विजय सिंह जालमपुरिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin