झुंझुनूं में बदमाशों को पकड़ेंगे 500 पुलिसकर्मी:SP बोले- अपराध और गैंगवार खत्म होगा, कंट्रोल रूप से होगी निगरानी
झुंझुनूं में बदमाशों को पकड़ेंगे 500 पुलिसकर्मी:SP बोले- अपराध और गैंगवार खत्म होगा, कंट्रोल रूप से होगी निगरानी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में अपराध और गैंगवार पर पूरी तरह शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्रवाई की कंट्रोल रूप से निगरानी रखी जाएगी। रविवार अलसुबह पुलिस ने 30 टीमों के साथ एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया और फरार व हार्डकोर बदमाशों की धरपकड़ शुरू हो गई।
एसपी कावेन्द्र सिंह सागर बोले- एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई
एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया – पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। ‘एरिया डोमिनेशन’ के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराधियों में भय पैदा किया जा सके और लंबे समय से फरार चल रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।
30 टीमें और 500 जवानों का जाप्ता
एसपी के अनुसार, जिलेभर में 30 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिनमें करीब 500 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन टीमों ने सुबह तड़के ही चिन्हित बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधियों और वांछितों के घरों और ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, ताकि उन्हें संभलने का मौका न मिले।

एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, एएसपी ले रहे अपडेट
एसपी कावेन्द्र सिंह सागर खुद इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं, जबकि एडिशनल एसपी देवेंद्र राजावत लगातार अपडेट ले रहे हैं। कंट्रोल रूम से सभी टीमों की लोकेशन और कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है, जिससे अभियान प्रभावी और गोपनीय बना रहे।
सभी सर्कल में डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
एसपी ने बताया कि जिले के सभी 6 सर्कल में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। झुंझुनूं शहर में गोपाल ढाका, झुंझुनूं ग्रामीण में हरिसिंह धायल, नवलगढ़ में महावीर सिंह, बुहाना में नोपा राम भाकर, खेतड़ी में जुल्फिकार खान और चिड़ावा क्षेत्र में डीएसपी के नेतृत्व में टीमों ने दबिश दी।
एसपी के मुताबिक इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सक्रिय गैंग्स को तोड़ना और लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093849


