खेतड़ी के प्रदीप दायमा ने जीता स्वर्ण पदक:सातवीं जूनियर बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में किया प्रदर्शन, गांव लौटने पर होगा सम्मान
खेतड़ी के प्रदीप दायमा ने जीता स्वर्ण पदक:सातवीं जूनियर बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में किया प्रदर्शन, गांव लौटने पर होगा सम्मान
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नांगलिया गुजरवास गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदीप दायमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग (15 वर्ष) में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गोल्ड मेडल अपने नाम किया
महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित सातवीं जूनियर बॉक्सिंग नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। नांगलिया गुजरवास सरपंच प्रकाश अवाना ने बताया कि गांव के कमलेश दायमा के पुत्र प्रदीप दायमा ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उन्होंने बताया कि नागपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदीप ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। अब प्रदीप आगामी एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि प्रदीप के 14 अप्रैल को गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
ग्रामीण करेंगे सम्मान
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया जाएगा। प्रदीप की इस उपलब्धि पर दादा मातादीन कोली, मूलचंद, श्योचंद मणकस, भवानी कोली, कैप्टन जगदीश, दाताराम कसाणा, गोपीराम कसाणा, संतलाल सिराधना सहित अनेक ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाएं छुपी हुई है, लेकिन खेल संसाधनों का अभाव होने के कारण प्रतिभाएं अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती है। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों में भागीदारी निभाने की गुहार लगाई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093849


