[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया

किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष: हरिराम महला

निराधनूं : अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को सार्वजनिक चौक में मनाया गया। कार्यक्रम तहसील अध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान झंडारोहण कर किसानों ने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए।

किसान नेता हरिराम महला ने बताया कि किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ में हुई थी और तब से यह संगठन किसानों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पहले और बाद में भी संगठन ने किसान आंदोलनों के जरिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में अरविंद गढ़वाल, करणी राम रेप्सवाल, नंदलाल सामरिया सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Related Articles