नालपुर में बाबा रामदेव मेला 12-13 अप्रैल को:दो दिवसीय आयोजन में जुटेंगे प्रसिद्ध कलाकार, तैयारियां पूरी
नालपुर में बाबा रामदेव मेला 12-13 अप्रैल को:दो दिवसीय आयोजन में जुटेंगे प्रसिद्ध कलाकार, तैयारियां पूरी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर गांव में बाबा रामदेव का वार्षिक मेला और रात्रि जागरण 12 और 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। मंदिर में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाबा रामदेव जी सेवा समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्सव की शुरुआत 11 अप्रैल को होगी। इस दिन सुबह 7:15 बजे से 11:15 बजे तक कलश यात्रा (निशान) निकाली जाएगी। मुख्य मेला 12 अप्रैल को प्रातः काल से लगेगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
12 अप्रैल की रात्रि 9:15 बजे से रात्रि जागरण और रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष जागरण में कई प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें सुरेश गोला, पूजा राव, सतपाल नांदल, कोमल चौधरी, बॉबी बघेल, अजीत सावरिया, छाया चौधरी और दीप्ति रावत शामिल हैं।
यह कार्यक्रम महंत श्री श्री 108 श्री सेवादास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार, 11 और 12 अप्रैल दोनों दिन आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन का प्रबंध रहेगा। यह आयोजन बाबा रामदेव जी मंदिर, नालपुर, खेतड़ी, झुंझुनू में होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


