तातीजा में 5 साल से अधूरा खेल स्टेडियम: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप जल्द निर्माण की मांग की
तातीजा में 5 साल से अधूरा खेल स्टेडियम: ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप जल्द निर्माण की मांग की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के तातीजा गांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपकर स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव में खेल स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दी थी, लेकिन स्वीकृति के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे युवाओं में निराशा का माहौल है और उन्हें अभ्यास के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है।
युवाओं और ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पंचायत समिति और प्रशासन के समक्ष भी कई बार यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन समाधान अब तक नहीं हो सका।युवाओं ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा होने के साथ-साथ ट्रैक भी सही स्थिति में नहीं है, जिसके कारण वे सेना भर्ती की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा डीएमएफटी के तहत 1.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे, बावजूद इसके कार्य अधूरा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं कराया गया तो वे मजबूरन हाईकोर्ट का रुख करेंगे।इस दौरान कपिल जांगिड़, कृष्ण फौजी राजू फौजी, अमित कुमार,संजय कुमार,सचिन जांगिड़, मनोज कुमार, हंसराज, अमित कुमार, संजय, विकास गुर्जर, महेश जांगिड़, नरेंद्र कुमार, सुभाष खटाणा, मनफूल गुर्जर, रितेश चौहान, हरज्ञान गुर्जर,सचिन कुमार,कृष्ण कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092060


