[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौत को हादसा दिखाने की साजिश फेल…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

मौत को हादसा दिखाने की साजिश फेल…

6 महीने से फरार ‘ब्लैकिया’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, रंग लाई कोतवाल महेंद्र मीणा की रणनीति...

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान

फतेहपुर : जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीन नायक के निर्देशन में फतेहपुर पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए 6 महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सूरजप्रकाश उर्फ भाणजा उर्फ ब्लैकिया को गिरफ्तार कर लिया है। चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे एनएच-11 बाईपास रोड पर युवक की हत्या कर उसे मोटरसाइकिल सहित जलाकर दुर्घटना का रूप देने की खौफनाक साजिश रची गई थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे यह चाल ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।

पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके थे साथी
इस मामले में सीता देवी और धर्मेन्द्र जांगिड़ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के दम पर आरोपी का सुराग निकाला और उसे सरदार शहर (चूरू) से दबोच लिया।

इस कार्रवाई में, कांस्टेबल नेमीचंद, विकास, सतपाल और महिला कांस्टेबल संयोगिता की अहम भूमिका रही। पूरे ऑपरेशन में थानाधिकारी महेंद्र कुमार की रणनीतिक सोच, लगातार मॉनिटरिंग और टीम लीडरशिप सबसे बड़ा फैक्टर साबित हुई हैं। उनकी प्लानिंग ने फरार आरोपी की हर चाल को फेल कर दिया। जानकारी के अनुसार ब्लेकिया 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

Related Articles