[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने ताइक्वांडो में प्रथम स्थान हासिल किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने ताइक्वांडो में प्रथम स्थान हासिल किया

सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने ताइक्वांडो में प्रथम स्थान हासिल किया

सूरजगढ़ : जयपुर रेंज की 21वीं अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में सूरजगढ़ थाने में पदस्थापित हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइक्वांडो (0-58 किग्रा) वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 7 से 9 अप्रैल 2026 तक जयपुर ग्रामीण की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुई, जिसमें जयपुर रेंज के विभिन्न जिलों के 329 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

महेंद्र सिंह ने अपनी श्रेणी में सभी मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पहले भी वे वर्ष 2018-19 में मार्शल आर्ट में नेशनल स्तर पर मेडल जीत चुके हैं, जिसके चलते उन्हें राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष पदोन्नति दी गई थी। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पदक जीतना है। उनकी इस उपलब्धि को पुलिस विभाग में अनुशासन, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है।

Related Articles