[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोक्षा अग्रवाल ने SSC CGL में 43वीं रैंक हासिल की:चिड़ावा की बेटी बनीं CGST इंस्पेक्टर, समाज ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोक्षा अग्रवाल ने SSC CGL में 43वीं रैंक हासिल की:चिड़ावा की बेटी बनीं CGST इंस्पेक्टर, समाज ने किया सम्मान

मोक्षा अग्रवाल ने SSC CGL में 43वीं रैंक हासिल की:चिड़ावा की बेटी बनीं CGST इंस्पेक्टर, समाज ने किया सम्मान

चिड़ावा : चिड़ावा की होनहार बेटी मोक्षा अग्रवाल को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने एसएससी सीजीएल परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 43वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के बाद उनका चयन केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग में इंस्पेक्टर पद पर हुआ है।

अग्रवाल समाज ने किया भव्य सम्मान

यह सम्मान समारोह अग्रवाल जन कल्याण समिति, चिड़ावा के पूर्व अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका की अगुवाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्रीश्याम मंदिर चिड़ावा धाम के मुख्य महंत राजू जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान मोक्षा अग्रवाल और उनके परिजनों को साफा पहनाकर, माला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी मोक्षा की सफलता

कार्यक्रम में दामोदर हिम्मतरामका ने कहा कि मोक्षा की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि शेखावाटी क्षेत्र और अग्रवाल समाज का भी गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका और व्यापार मंडल चिड़ावा के अध्यक्ष महेश मालानी ने भी मोक्षा को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री प्रदीप मोदी, प्रदीप हिम्मतरामका, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, नगरपालिका के पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया, युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र मोदी, अमित सुशील गोयल और बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Articles