जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: छह मुकाबलों में ढाणी बाढ़ान, नरहड़, इंडाली और बबाई की जीत, मुकाबले रहे रोमांचक
जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: छह मुकाबलों में ढाणी बाढ़ान, नरहड़, इंडाली और बबाई की जीत, मुकाबले रहे रोमांचक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में छह मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।आयोजक शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि पहले मुकाबले में ढाणी बाढ़ान की श्री जमवाय माता क्रिकेट क्लब ने चनाना क्रिकेट क्लब को 26 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ढाणी बाढ़ान ने 8 ओवर में 79 रन बनाए, जबकि चनाना की टीम 53 रन ही बना सकी।
पठान ठिचोली को तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मुकाबले में नरहड़ क्रिकेट क्लब ने घरडाना को 7 रनों से हराया। नरहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए, जबकि घरडाना की टीम 89 रन ही बना सकी। अंकित कुमार को 23 गेंदों में 49 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।तीसरे सेकंड राउंड मुकाबले में नरहड़ ने ढाणी बाढ़ान को 3.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर हराया। ढाणी बाढ़ान ने 54 रन बनाए थे, जबकि नरहड़ ने 57 रन बनाकर जीत दर्ज की। चेतन को 8 गेंदों में 31 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथे मुकाबले में इंडाली क्रिकेट क्लब ने प्रतापपुरा को 1 रन से हराया। इंडाली ने 76 रन बनाए, जबकि प्रतापपुरा 75 रन ही बना सकी। कृष्ण कुमार को 13 गेंदों में 25 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। पांचवें मुकाबले में बबाई क्रिकेट क्लब ने खींवसर को 60 रनों से हराया। बबाई ने 112 रन बनाए, जबकि खींवसर 52 रन ही बना सकी। लोकेश जाट को 7 गेंदों में 21 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। छठे सेकंड राउंड मुकाबले में बबाई ने इंडाली को 4 रनों से हराया। इंडाली ने 65 रन बनाए, जबकि बबाई ने 69 रन बनाकर जीत दर्ज की। लोकेश जाट को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 51 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।इस मौके पर छगनलाल शर्मा, विवेक शर्मा, झंडूराम गुर्जर, रतनलाल कुमावत, रामावतार स्वामी, राजेश जलेन्द्रा, सुरेश सैनी, देवीजय योगी, जितेंद्र कुमावत, सुरेंद्र जांगिड़, रामचंद्र गुर्जर, सलीम चौपदार, रघुवीर सिंह धानिया, लक्ष्मण जांगिड़, रघुवीर कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092062


