गावड़ी में शीतला माता मेला लगा:श्रद्धालुओं ने ठंडे पकवानों का भोग लगाया, दंगल में आखिरी कुश्ती 21 हजार रुपए की हुई
गावड़ी में शीतला माता मेला लगा:श्रद्धालुओं ने ठंडे पकवानों का भोग लगाया, दंगल में आखिरी कुश्ती 21 हजार रुपए की हुई
नीमकाथाना : गणेश्वर के निकटवर्ती गांव गावड़ी में शीतला माता का वार्षिक दो दिवसीय मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने शीतला माता को पारंपरिक ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के पहले दिन सुबह कुंडा धाम से कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।

मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद लिया। कुश्ती दंगल मेले का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल में भाग लेने के लिए पहलवानों के पंजीकरण के दौरान भी भारी भीड़ देखी गई। दंगल में आखिरी कुश्ती 21 हजार रुपए की हुई। यह मुकाबला मोनू निमली और छगन खटुंद्रा के बीच हुआ, जो 20 मिनट तक चला और बराबरी पर समाप्त हुआ।

मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए मेला कमेटी और सुरक्षा के लिए सदर थाना पुलिस मौके पर तैनात रही। सर्व समाज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से यह मेला गांव की मुख्य सड़क के बजाय बालाजी मंदिर के पास जोहड़ा ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस बदलाव से यातायात जाम की समस्या से निजात मिली है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091980


