[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के हसामपुर में शहीद प्रमोद कुमार को दी श्रद्धांजलि:रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, 60 यूनिट रक्त एकत्रित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के हसामपुर में शहीद प्रमोद कुमार को दी श्रद्धांजलि:रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, 60 यूनिट रक्त एकत्रित

पाटन के हसामपुर में शहीद प्रमोद कुमार को दी श्रद्धांजलि:रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, 60 यूनिट रक्त एकत्रित

पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसामपुर में शहीद प्रमोद कुमार सेन की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब इस तरह का शिविर आयोजित किया गया।शहीद प्रमोद कुमार के स्मारक पर ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैन्य यूनिट से आए जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्रामीण और महिलाओं ने शिविर में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

धन्वंतरी ब्लड बैंक और जीवन धारा ब्लड बैंक की टीमों ने रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह किया। ग्रामीणों और महिलाओं ने इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम 4 बजे तक कुल 60 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका था।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए थे शहीद

शहीद के भाई सुंदर सेन ने बताया कि प्रमोद कुमार सेन 10 अप्रैल 2009 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अमर शहीद प्रमोद कुमार संघर्ष समिति ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles