[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेस्टा ने ट्रांसफर नीति में संशोधन की मांग की:बोले- वरिष्टता के आधार पर ही हो तबादले; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

रेस्टा ने ट्रांसफर नीति में संशोधन की मांग की:बोले- वरिष्टता के आधार पर ही हो तबादले; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रेस्टा ने ट्रांसफर नीति में संशोधन की मांग की:बोले- वरिष्टता के आधार पर ही हो तबादले; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह

नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के ब्लॉक इकाई पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम राजवीर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। संघ ने शिक्षा विभाग से लंबित मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की। रेस्टा के जिला अध्यक्ष राजेश बायला ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की डीपीसी (पदोन्नति) 31 मार्च 2026 तक पूरी करने का समय तय किया था। हालांकि विभागीय स्तर पर नेतृत्व और प्रक्रिया में तेजी की कमी के कारण डीपीसी में अनावश्यक देरी हो रही है। संघ ने मांग की कि बिना किसी विलंब के डीपीसी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

अंतरमंडल स्थानांतरण में वरिष्ठता समाप्त नहीं करने की मांग

ज्ञापन में संघ ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती वर्ष 2011 से आरपीएससी द्वारा राज्य स्तरीय भर्ती प्रक्रिया लागू होने के बाद अंतरमंडल स्थानांतरण के मामलों में संपूर्ण वरिष्ठता समाप्त नहीं करने की मांग उठाई। संघ ने सुझाव दिया कि ऐसे मामलों में संबंधित भर्ती या चयन वर्ष में ही शिक्षक को कनिष्ठ माना जाए, जैसा कि अन्य विभागों में लागू व्यवस्था है। इसके लिए मंडल परिवर्तन से जुड़े पुराने नियमों में आवश्यक संशोधन करने की मांग भी रखी गई।

नवक्रमोन्नत स्कूलों में व्याख्याताओं के पद स्वीकृत करने की मांग

संघ ने नवक्रमोन्नत सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में व्याख्याता के सभी पद शीघ्र स्वीकृत करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ अध्यापक उपलब्ध हो सकें और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी जैसे अनिवार्य विषयों में नामांकन के अनुसार अतिरिक्त पद सृजित करने की मांग भी रखी गई। संघ ने प्रधानाचार्य के अधिकृत अवकाश को फिर से दो दिन करने का भी प्रस्ताव रखा।

ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन छुट्टियां तय करने का प्रस्ताव

ज्ञापन में शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक और शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक निर्धारित करने की मांग भी की। इसके अलावा मॉडल स्कूलों में पदस्थापित वरिष्ठ अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति से जुड़ी मांगों को पूरा करने की अपील की गई।

संघ ने यह भी कहा कि प्रतिनियुक्ति की शर्तें पूरी करने वाले इच्छुक वरिष्ठ अध्यापकों को उनकी पसंद के स्थान पर पदस्थापित किया जाए। साथ ही एक पारदर्शी और स्थायी स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने की भी मांग रखी गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश बायला, जिला उपाध्यक्ष सुनील डिलान, जिला मंत्री नर्सिंग वर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री हरफूल मरोड़िया, छितर मल सैनी, प्रकाश चंद, ओमप्रकाश मीणा, रणवीर सिंह चौधरी, रामसिंह और विकास टेलर सहित कई वरिष्ठ अध्यापक मौजूद रहे।

Related Articles