[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दाउदसर के पास 2 बाइक में जोरदार टक्कर:3 लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

दाउदसर के पास 2 बाइक में जोरदार टक्कर:3 लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

दाउदसर के पास 2 बाइक में जोरदार टक्कर:3 लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में दाउदसर गांव के पास 2 बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे 2 ग्रामीणों ने अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।

अस्पताल में मौजूद रामसरा निवासी 22 वर्षीय विकास ने बताया कि वह दाउदसर निवासी 18 वर्षीय माया के साथ खेत से काम कर गांव लौट रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों घायल हो गए। दूसरी बाइक पर दाउदसर निवासी 17 वर्षीय अश्विन और रविंद्र सवार थे, जो गांव से नीम नारायण धाम जा रहे थे। इस टक्कर में विकास, माया और अश्विन घायल हुए।

फिलहाल, तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को भी दी है।

Related Articles