भानीपुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर का विरोध:ग्रामीण बोले- सहमति के बिना लगाए, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया
भानीपुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर का विरोध:ग्रामीण बोले- सहमति के बिना लगाए, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया
खेजड़ा : भानीपुरा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध तेज हो गया है। किसान और ग्रामीण इन मीटरों को अपनी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ बता रहे हैं, जिससे उनमें नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अचानक वृद्धि हुई है। इससे आम परिवारों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने यह भी शिकायत की है कि मीटर बिना पूरी जानकारी दिए और उनकी सहमति के बिना ही लगाए जा रहे हैं।
इस मुद्दे पर किसान संगठनों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उनकी मुख्य मांगें हैं कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और पुराने मीटरों को ही जारी रखा जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094340


