40 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार:कार और बाइक जब्त, दूधवाखारा पुलिस ने NH-52 पर की कार्रवाई
40 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार:कार और बाइक जब्त, दूधवाखारा पुलिस ने NH-52 पर की कार्रवाई
चूरू : चूरू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दूधवाखारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दूधवाखारा पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-52 पर सिरसला के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 40 किलो 140 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली।
दूधवाखारा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्रमजीत (28) और मिर्जाराम (22) शामिल हैं, जो फतेहाबाद, हरियाणा के निवासी हैं। तीसरा आरोपी जगदीश सिंह (40) पंजाब के संगरूर का रहने वाला है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी कार में डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। वे पुलिस से बचने के लिए तस्करी के दौरान कार के साथ एक बाइक का भी एस्कॉर्ट के तौर पर उपयोग कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दूधवाखारा थाना पुलिस, डीएसटी टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094710

