अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत:सौंथलिया रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, पहचान के प्रयास जारी
अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत:सौंथलिया रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, पहचान के प्रयास जारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह
जाजोद : सीकर जिले के सौंथलिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा बठिंडा से जयपुर जा रही ट्रेन से हुआ, जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे गार्ड ने शव को रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एएसआई सांवताराम गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093812


