डूमोली खुर्द में नेशनल हाईवे जाम करने पर कार्रवाई:11 आरोपियों पर नामजद, 7 अन्य पर राजकार्य बाधा का केस दर्ज किया
डूमोली खुर्द में नेशनल हाईवे जाम करने पर कार्रवाई:11 आरोपियों पर नामजद, 7 अन्य पर राजकार्य बाधा का केस दर्ज किया
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द स्टैंड पर सोमवार को नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में 11 नामजद सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया- एएसआई कृष्ण कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, ईशकपुरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद कुछ लोगों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने आम लोगों को उकसाकर कानून का उल्लंघन किया और हाईवे पर पत्थर फेंककर करीब ढाई घंटे तक जाम बनाए रखा। इससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हुई और यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
पुलिस कार्रवाई और नामजद आरोपी
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों की समझाइश के बावजूद आरोपी नहीं माने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में एफआईआर में 1. रामकुमार गुर्जर (ईशकपुरा), 2. रामशरण लादी (जुझारपुर), 3. जितेंद्र गुर्जर, 4. बीके उर्फ लीलू गुर्जर, 5. मोहर सिंह कुमावत (डूमोली कलां), 6. शेरसिंह कुमावत, 7. सत्यवीर गुर्जर, 8. अजय कुमार गुर्जर, 9. कालू जोगी, 10. योगेश गुर्जर, 11. मोन्टी गुर्जर का नाम है। वहीं सात अन्य लोगों के खिलाफ भी अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
जांच और आमजन से अपील
मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी गई है। थानाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस का सहयोग करें, ताकि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जा सकें और कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


