[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सड़क और खाली भूखंडों पर कचरे का ढेर:पार्षदों ने प्रशासकों को लिखा पत्र, जल्द सफाई करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सड़क और खाली भूखंडों पर कचरे का ढेर:पार्षदों ने प्रशासकों को लिखा पत्र, जल्द सफाई करने की मांग

चिड़ावा में सड़क और खाली भूखंडों पर कचरे का ढेर:पार्षदों ने प्रशासकों को लिखा पत्र, जल्द सफाई करने की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में चरमराती सफाई व्यवस्था और वार्डों में नियमित कचरा संग्रहण न होने से पूर्व एवं वर्तमान पार्षदों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार नूनिया को एक पत्र सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।

पार्षद बोले-कई दिनों से नहीं पहुंच रहीं गाड़ियां

पार्षदों द्वारा प्रशासक को लिखे पत्र में बताया गया है कि पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में ‘घर-घर कचरा संग्रहण’ करने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इसके चलते आमजन सड़कों और खाली भूखंडों में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। सड़कों पर कचरे के ढेर लगने से आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ गया है। यही कचरा उड़कर नालियों में जा रहा है, जिससे जल निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है और नालियां जाम हो गई हैं।

राहगीरों को हो रही परेशानी

पार्षदों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा-नालियों का गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी के मौसम में गंदगी और सड़ते कचरे के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग करने वालों में निवर्तमान वार्ड पार्षद निरंजन लाल सैनी, सत्यपाल जांगिड़, देवेंद्र सैनी और कुलदीप भगासरा शामिल हैं। उनके साथ कुछ पूर्व पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

आंदोलन की चेतावनी दी

इन पार्षदों ने मांग की है कि कचरा संग्रहण की व्यवस्था को तुरंत सुचारू किया जाए ताकि चिड़ावा को स्वच्छ और स्वस्थ रखा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे शहरवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

Related Articles