[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1200 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1200 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1200 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर गाड़ी से 25 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 1200 पव्वे) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

नाकाबंदी के दौरान हुआ खुलासा
घटना 7 अप्रैल 2026 की है, जब जसरापुर के पीपली चौराहे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए पुलिस जीप को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब 8-10 किलोमीटर तक पीछा किया और लोयल के पास गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी में सवार तीन लोगों में से एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

यह रहे गिरफ्तार आरोपी

करण सिंह (32), निवासी लोयल, महेन्द्र कुमार (25), निवासी लोयल व फरार आरोपी राहुल मीणा की तलाश जारी है।

गाड़ी से मिली भारी मात्रा में शराब
पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 25 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिन्हें जब्त कर लिया गया। साथ ही फॉर्च्यूनर गाड़ी (RJ 30 UA 3222) को भी कब्जे में लिया गया।

पुलिस टीम की सराहना
इस कार्रवाई में थाना अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में कल्याण सिंह, मनीष, सुमेर, संदीप, नेमीचंद व चालक महीपाल की टीम शामिल रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles