14 अप्रैल को सिंघाना में मनाई जाएगी बाबासाहेब की 135वीं जयंती, कृष्णा मैरिज गार्डन में भव्य आयोजन
14 अप्रैल को सिंघाना में मनाई जाएगी बाबासाहेब की 135वीं जयंती, कृष्णा मैरिज गार्डन में भव्य आयोजन
सिंघाना : नगर पालिका क्षेत्र में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन कृष्णा मैरिज गार्डन में सायं 4 बजे से होगा, जिसमें सर्व समाज की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश कैंप कार्यालय, सिंघाना के तत्वावधान में किया जाएगा। समारोह में सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री एवं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य किशन लाल जैदिया ने की। उन्होंने बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी बाबूलाल कालोडिया ने देते हुए बताया कि आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डी.पी. सैनी, रामुतार हलवाई, नरेंद्र शर्मा, इकबाल खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092159


