देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : रोटरी क्लब, सीकर द्वारा आयोजित मासिक निःशुल्क सर्जिकल कैंप में 12 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न जटिल बीमारियों का उपचार किया। कैंप के दौरान 2 बच्चेदानी, 4 सिस्ट, 2 पाइल्स, 2 फिस्टूला और 2 हर्निया के ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सर्जरी का नेतृत्व डॉ. जी.एल. राठी, डॉ. जितेंद्र कचौलिया, डॉ. दिव्या कचौलिया, डॉ. अंकुश राठी, डॉ. अनिता राठी और डॉ. मोहन परमार की टीम ने किया।
चयनित मरीजों को सर्जरी के साथ दवाइयां और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। पीडीजी बलवंत सिंह चिराना ने बताया कि क्लब हर महीने इस तरह के शिविर आयोजित करता है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। सचिव गौरव सोमानी ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान लक्ष्मीकांत बियानी, अमर सिंह कविया, जगदीश कुमावत, प्रकाश सोनी सहित कई सदस्य और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us