अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
बुहाना : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के आह्वान पर उपशाखा बुहाना के शिक्षकों ने अवकाशों में कटौती के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाशों में कटौती से शिक्षकों में रोष है।
ब्लॉक मंत्री नरेश सिंह तंवर ने बताया कि संगठन ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। 20 अप्रैल को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा, जबकि 18 मई को रामगंजमंडी (कोटा) में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री सुदेश यादव, अंजु देवी, दिनेश जांगिड़, सुशील रांगेय सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092149


