झुंझुनूं में कार से नशे की तस्करी करते एक गिरफ्तार:303 ग्राम अफीम जब्त, पुलिस ने आरोपी को नाकेबंदी में दबोचा
झुंझुनूं में कार से नशे की तस्करी करते एक गिरफ्तार:303 ग्राम अफीम जब्त, पुलिस ने आरोपी को नाकेबंदी में दबोचा
झुंझुनूं : कोतवाली थाना पुलिस ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया में नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 303 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला विशेष शाखा (DSB) के कॉन्स्टेबल अनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अफीम ले जाई जा रही है। सूचना में बताया गया कि ड्राइवर सुमेर सिंह पुत्र नौरंगराम जाट, निवासी देसुसर (हाल निवासी आस्था कॉलोनी, रीको) इसे खुर्द-बुर्द करने की फिराक में है।

कार की तलाशी में मिली अफीम
सूचना पर थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हवाई पट्टी और रीको क्षेत्र में तलाश शुरू की। वारिसपुरा रोड स्थित मरूधरा हुण्डई शोरूम के सामने संदिग्ध कार खड़ी मिली। तलाशी लेने पर कार की फ्रंट सीट के पीछे रखी प्लास्टिक थैली से 303 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 59 वर्षीय आरोपी सुमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और अफीम के साथ कार को जब्त कर लिया।

घर और फार्म हाउस पर भी दबिश
गिरफ्तारी के बाद पुलिस और विशेष शाखा की टीम ने आरोपी के रीको स्थित आवास पर डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन तलाशी ली। इसके बाद देसुसर स्थित फार्म हाउस पर भी दबिश दी गई। यहां अफीम में मिलावट के लिए उपयोग होने वाला गुड़ और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिससे मादक पदार्थ में मिलावट की आशंका जताई जा रही है।
प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा आरोपी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अफीम की खरीद-फरोख्त के स्रोतों की जांच में जुटी है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्रवण कुमार के साथ हेड कॉन्स्टेबल मुकेश, कांस्टेबल आशुराम, प्रवीण कुमार, संदीप पूनियां, प्रदीप कुमार और महेंद्र शामिल रहे, जबकि जिला विशेष शाखा के कॉन्स्टेबल अनिल कुमार की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092232


