[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षकों ने अवकाश कटौती पर जताया विरोध:शिविरा पंचांग आदेश वापस लेने की मांग, ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शिक्षकों ने अवकाश कटौती पर जताया विरोध:शिविरा पंचांग आदेश वापस लेने की मांग, ज्ञापन सौंपा

शिक्षकों ने अवकाश कटौती पर जताया विरोध:शिविरा पंचांग आदेश वापस लेने की मांग, ज्ञापन सौंपा

जाखल : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के आह्वान पर शिक्षकों ने शिविरा पंचांग 2026-27 में विद्यालयी अवकाशों में की गई कटौती का विरोध किया। शिक्षकों ने गुढ़ागौड़जी तहसील कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन में शिक्षकों ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण गर्मी का हवाला दिया। उन्होंने जून माह में विद्यालयों का संचालन अव्यवहारिक बताया, क्योंकि राजस्थान में गर्मी के दौरान तापमान अत्यधिक रहता है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

संघ ने तर्क दिया कि ग्रीष्मावकाश में कटौती करना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि यह बच्चों की उपस्थिति और उनकी पढ़ाई पर भी नकारात्मक असर डालेगा।

इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में स्थानीय और क्षेत्रीय उत्सवों एवं आयोजनों का भी उल्लेख किया गया। इन आयोजनों में राजकीय अवकाश न होने के बावजूद लगभग सभी विद्यार्थी भाग लेते हैं। शिक्षक संघ ने बताया कि पूर्व में संस्था प्रधान को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार दो अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया था, लेकिन हाल ही में इस प्रावधान में कटौती की गई है।

संघ ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि शिविरा पंचांग में किए गए इन बदलावों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने पूर्व व्यवस्था को बहाल करने की अपील की, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों के हित सुरक्षित रह सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनेश कुल्हारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह महला, विनोद गोदारा, शिवकरण निर्मल, बनवारी लाल, ममता खेदड़, मन्नी देवी, डॉ. संदीप, अनिल रोजरिया, प्रकाश औलखा, हरिबक्स पूनिया सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles